देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की
शनिवार को जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने भारत रत्न एवं बच्चों के प्यारे
चाचा नेहरू को आर्थिक व औद्योगिक क्रांति का जनक करार दिया।
आईटीआई रोड
स्थित कैंप कार्यालय में नेहरू जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेस
के फतेहपुर प्रभारी शिव कुमार पांडेय ने देश के पहले प्रधानमंत्री के
राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह
अनिल ने नेहरू को युग परिवर्तक की संज्ञा दी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने उन्हें अमनचैन और शांति का पैगाम देने वाला बताया।
इस दौरान पीयूष दीक्षित, मनोज घायल, स्वरूपराज सिंह जूली, इंजीनियर पीरजादा
कासिम, श्रवण गौड़, कपिलदेव, विनोद, हाजी रजा, राजकुमार, हुसैन जाफरी,
पवन, संतोष कुमारी, सुमन अंबेडकर, शादाब अहमद, नरेंद्र सिंह रिक्की,
वीरेंद्र गुप्ता, फूल सिंह, बच्छराज मौर्या, ममनून खान, मणि प्रकाश
दुबे, बृजेश मिश्र, आशाराम, देवी शंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।