बांदा सागर मार्ग ललौली में रोड जाम करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बैंक आफ बड़ौदा ललौली शाखा में चल रही धांधली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोश जताते हुए बांदा-सागर मार्ग ललौली सरांय के पास सड़क जाम कर दिया।
ग्राम प्रधान मुबारक खान, इरफान खान, अली निसार, नफीस, उमर खान, इकलाख, बाबू निषाद, राम प्रसाद निषाद, विनोद गुप्ता भी पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन ग्रामीण हटने को राजी नहीं हो रहे थे।
उनका कहना था कि प्रतिदिन आते हैं लेकिन कैश नहीं मिलता है। कैश न मिलने से जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। करीब तीन घंटे बाद बैंक प्रतिनिधि व एसओ के यह भरोसा दिलाकर मनाने में कामयाब हो गए कि कैश आते ही बांटा जाएगा।