फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आधी रात गूंजा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा शहर

विज्ञापन
फोटो-03- ​पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की आरती करते एसपी। स्रोत - फोटो : ऋषभ का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों और घरों में पूजन स्थल सजाए गए। भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रात 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... का उद्घोष किया। इसके साथ ही आतिशबाजी छुड़ाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। पुलिस परिवार के बच्चों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जीवन व जन्माष्टमी पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रात 12 बजे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाल गोपाल की आरती कर प्रसाद वितरित किया।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान और एसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, एएसपी ज्ञान प्रकाश राय सहित सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

12वीं वाहिनी पीएसी में भी कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अर्चना मिश्रा और सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों, बाहर से आए गायक-कलाकारों तथा वाहिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
जन्मोत्सव पर अधिकारियों और अन्य लोगों ने बाल गोपाल की आरती कर प्रसाद वितरित किया। उपसेनानायक श्याम देव, सहायक सेनानायक प्रतिमा सिंह, सैन्य सहायक शिव मुनि सिंह यादव, शिविरपाल विजय कुमार चौधरी सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

धूमधाम के साथ मनाई गई थाने में जन्माष्टमी
सुल्तानपुर घोष थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह की अगुवाई में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में थाना परिसर भक्तिमय रहा। लोगों ने तनावमुक्त होकर कृष्ण भजनों का आनंद लिया। इस दौरान एसएसआई जेपी सिंह, कफील अहमद, वीरेंद्र कुमार मौर्य, नेत्रपाल सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो-03- पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की आरती करते एसपी। स्रोत- फोटो : ऋषभ का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

Next
AU ऐप में पढ़ें