फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...

Thu, 15 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा... की गूंज शाम सात बजे के बाद देवी पंडालों में रही। गणेश आरती के बाद मां भगवती दुर्गा की आरती में भक्तों का सैलाब रहा।
विज्ञापन



उधर नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की या देवि सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई।


शारदीय नवरात्र में शहर दुर्गामय हो गया है। भक्ति गीतों के बजते कैसेटों में लोग आस्था के सैलाब में गोते लगा रहे हैं। पटेलनगर चौराहा, देवीगंज ओवरब्रिज के नीचे और कोतवाली के समीप सजे देवी पंडालों में आरती के लिए खासी भीड़ जुटी। बिजली की रंग बिरंगी सजावट के बीच मां के दरबार की छटा देखते ही बनी।
विज्ञापन



आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। तुराब अली का पुरवा स्थित शीतला मंदिर, कालिकन मंदिर, दुर्गा धाम के साथ तांबेश्वर मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की।

 

पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था नगण्य- फतेहपुर। नवरात्र पर्व पर सजे पांडालों में आरती के समय बार-बार जेब कतरों से सावधान रहने के लिए सचेत किया जा रहा है। इसके बावजूद भीड़भाड़ वाले पंडालों में जेब काटने की घटनाएं हो रही हैं। पंडालों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नगण्य है।

 

आज होगा जवाबी कीर्तन - फतेहपुर। श्री शंकरजी विराजमान दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा गुरुवार को जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें बाराबंकी के राजकमल खुरपेंची और गोंडा की कौशलराज कीर्तन मंडल के बीच मुकाबला होगा। यह कार्यक्रम आवास विकास कालोनी में 14वां दुर्गा पूजा महोत्सव में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें