जगन्नाथपुरी व भुवनेश्वर की निशुल्क यात्रा लखनऊ स्टेशन से शुरू होगी। 21 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक यात्रा होगी। इच्छुक अभ्यर्थी डीएम के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 10 अक्तूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ट्रेन में 1044 यात्रियों के लिए बर्थ आरक्षित रहेगी। प्रदेश के प्रत्येक जिले से 10 यात्री शामिल किए जाएंगे।
ये है नियम
- समाजवादी श्रवण यात्रा का लाभ एक बार ही मिलेगा,पहले यात्रा करने वालों के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
- प्रदेश के वरिष्ठ एवं मूल निवासी होना अनिवार्य है, यात्रा आईआरसीटीसी संपन्न कराएगा
- चयनित को तय ट्रेन से जगन्नाथपुरी,भुवनेश्वर यात्रा के बाद लखनऊ स्टेशन पर छोड़ा जाएगा।
- यात्रा के दौरान सामान्य श्रेणी की सुविधाओं में ट्रैवल किट भी दी जाएगी।
- यात्रियोें के गृह जनपद से लखनऊ तक रोडवेज बस से निशुल्क सेवा होगी।
- यात्रियों का दुर्घटना बीमा आईआरसीटीसी कराएगा और सिर्फ शाकाहारी भोजन मिलेगा।
- सफर में यात्रियों को सुबह चाय, नाश्ता, दोपहर को भोजन, शाम को चाय व रात को भोजन दिया जाएगा।
- प्रत्येक कोच में एक टूर सहचर की व्यवस्था रहेगी, जो यात्रियों की देखभाल व समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।
- प्रत्येक कोच में एक निशस्त्र सुरक्षागार्ड रहेगा व रेलवे सुरक्षा, आरपीएफ की मदद से सहायता की कराई जाएगी।
---------------------------