फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाफरगंज के एसआई, सिपाही पर रिश्वत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जाफरगंज थाने के एक दरोगा और सिपाही पर पीड़ित से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले में पीड़िता की पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पुलिस पर 26 सौ रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। महिला ने एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

समसपुर गांव की निर्मला का आरोप है कि खेत के पास शंकर मंदिर है। कुछ लड़के सोमवार दोपहर को चबूतरे में गंदगी फैला रहे थे। यह देखकर बेटे ज्ञानचंद्र ने रोका था तो उसकी पिटाई कर भाग गए। वह मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची। थाने में एक दरोगा और सिपाही ने दूसरे पक्ष को बुलाया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। डांट फटकार लगाकर दूसरे पक्ष को भगा दिया। दूसरे पक्ष से दस हजार की रिश्वत ली। उसके बेटे को फंसाने की धमकी देकर दस हजार रुपये मांगे। उसके पास तीन हजार रुपये थे। वह रुपये भी दरोगा ने ले लिए। उन रुपयों में चार सौ रुपये वापस किए। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि मामले में दरोगा ने रुपये नहीं लिए थे। दोनों पक्ष नाबालिग थे, उन लोगों ने आपस में समझौता कर लिया था। महिला ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें