फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीदने वाले 10 केंद्रों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
पीसीएफ कार्यालय में खरीद की जानकारी लेते आरएम ब्रजेश कुमार व डीआर हरेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। धान खरीद बंद हुए एक महीना बीत गए हैं, लेकिन अभी तक 35 हजार क्विंटल धान क्रय केंद्रों पर लंबित है। यह पीसीएफ की ऑनलाइन वेबसाइट पर दिख रहा है। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता प्रयागराज मंडल (डीआर) और आरएम पीसीएफ ने पांच सदस्यीय टीम गठित करके 11 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी है। धान न मिलने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के डीआर हरेंद्र सिंह व आरएम बृजेश कुमार ने जिले के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके पहले पीसीएफ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। एक नवंबर से सात मार्च तक खरीदे गए धान और मिलर्स द्वारा पीसीएफ गोदाम पहुंचाए गए चावल का सत्यापन किया।
क्रय केंद्र से मिलर्स और मिलर्स से एफसीआई गोदाम को चावल पहुंचाने की ऑनलाइन फीडिंग होती है। इसमें 10 क्रय केंद्रों में अभी तक धान लंबित दिख रहा है। पीसीएफ का बहुुआ क्रय केंद्र, खागा क्रय विक्रय केंद्र, गाजीपुर सहकारी समिति, सिठौरा सहकारी समिति, अंदौली सहकारी समिति, अंजना भैरव सहकारी समिति, कारीकान धाता सहकारी समिति, सातो जोगा और सीतापुर सहकारी समिति हैं।
विज्ञापन

आरएम बृजेश कुमार ने बताया कि जांच में एडीओ, पटल सहायक, सहायक गणक पीसीएफ, जिला प्रबंधक पीसीएफ, एडीसीओ जांच करेंगे। जिस तहसील में क्रय केंद्र हैं, उसी तहसील के एडीओ, एडीसीओ जांच में लगाए गए हैं। 11 अप्रैल तक जांच पूरी करके रिपोर्ट मांगी गई है। अगर किसी क्रय केंद्र में धान नहीं मिलता है, तो केंद्र प्रभारी पर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें