फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल पार करने से पहले गाटर टूटा, ट्रैक्टर फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। विजयीपुर से ईंट लादकर बांदा की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर जैसे ही पीपा पुल पार कर उतरने लगा तो पुल का गाटर (धन्नी) टूट गया। इससे ट्राली का पहिया पुल में धंस गया। देखते ही देखते पुल पर जाम लग गया। शाम तक लोक निर्माण विभाग या पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

किशनपुर और बांदा के बीच यमुना नदी पर बने पीपा पुल ओवरलोड वाहनों के आवागमन से जर्जर होता जा रहा है। कई प्रयासों के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लग रही है। बांदा जनपद के कठार गांव निवासी रामबाबू मंगलवार को विजयीपुर की ओर से ईंट लादकर कठार गांव जा रहे थे।
पीपा पुल से होते हुए जैसे ही वह बांदा की ओर उतरने लगे, पुल पर लगा लकड़ी का गाटर टूट गया और ट्राली पुल पर फंस गई। ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर नहीं निकल सका। ऐसे में पीपा पुल पर चार पहिया वाहन फंसने शुरू हो गए। इससे पुल पर जाम लग गया। शाम छह बजे तक लोक निर्माण विभाग व थाना पुलिस की ओर से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें