फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छह माह में होना था पूरा, चार साल बाद भी निर्माण अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। नवसृजित नगर पंचायत कार्यालय भवन चार साल बीतने के बाद भी बनकर तैयार नहीं हो सका। अभी तक 20 प्रतिशत कार्य शेष है। बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर के साथ निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर ईओ ने मौके पर मौजूद जेई को फटकार लगाई।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत भवन का निर्माण सीएनडीएस प्रयागराज की ओर से कराया जा रहा है। भवन निर्माण कार्य छह माह में पूर्ण किया जाना था लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी कार्य अधूरा है। निर्माण की स्वीकृत लागत एक करोड़ 47 लाख रुपये है और अब तक 80 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।

ईओ ने बताया कि निर्माण कार्य में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। कार्यदायी संस्था को अब तक चार बार नोटिस जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद कार्य की गति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शीघ्र कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, जेई अविनाश ने बताया कि भवन का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 20 प्रतिशत कार्य में वायरिंग, पंखे, लाइट लगाने और फिनिशिंग का काम बाकी है। यह कार्य 10 दिनों के भीतर पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें