प्रधान डाकघर में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल।
- फोटो : Amar ujala
‘बच्चों के मन की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ शीर्षक में हुई प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने सम्मानित किया। 13 नवंबर 2016 को प्रधान डाकघर में पत्र लेखन प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 91 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।
बच्चों के पत्रों को कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल कानपुर के माध्यम से चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल लखनऊ भेजा गया था। मूल्यांकन के फतेहपुर मंडल के तीन बच्चों को चयनित किया गया। इसमें चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की छात्रा ईशा श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महर्षि विद्या मंदिर की इरा शुक्ला ने द्वितीय और निधि द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डाक अधीक्षक ने बच्चों को प्रमाण पत्र दिया।
इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक रामेश्वर बाजपेई, पोस्टमास्टर केपी सिंह, स्टेनो विवेक कुमार, लेखाकार नरेश चंद्र, सुधीर कुमार, श्याम बाबू, दीपांशू, मनीष पाठक, जंग बहादुर मौजूद रहे।