फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की चादर गिरी, दबकर बच्चे की मौत

Wed, 26 Jul 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रैक्टर-ट्राली कारखाने में खेलते वक्त  एक बच्चे के ऊपर लोहे की बड़ी चादर गिर गई। हादसे में बच्चे का घटनास्थल पर ही दम निकल गया। पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के गांधीनगर की त्रिवेदी मार्केट में ट्रैक्टर ट्राली का कारखाना है। इसी मार्केट के बगल में पछहिया लोहारों का सड़क पर डेरा पड़ा है। मंगलवार की देर दोपहर डेरा में रहने वाले हरी लाल का इकलौता बेटा गौतम (8) खेलते खेलते कुछ लड़कों के साथ कारखाना पहुंच गया। कारखाना में ट्राली पर लोहे की चादर लगाने का काम चल रहा था। मजदूरों के चादर लगाने के समय लोहे की मोटी चादर हाथ से छंटकर नीचे आ गिरी। यहीं पर बच्चा खेल रहा था जो नीचे दब गया। गंभीर चोट लगने से वहीं पर दम निकल गया। मृतक की मां नीलम कारखाना पहुंची। पीछे से धन्नो, पूजा, ममता सहित एक अन्य बहन भी रोती बिलखती पहुंच गईं। थानेदार श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें