फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खागा से कल्यानपुर तक पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आधारपुर में 17 जुलाई की सुबह सात बजे हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंटेनर की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को आधारपुर से लेकर कल्यानपुर बड़ौरी टोल प्लाजा तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसमें थरियांव और मलवां के कुछ घरों पर लगे कैमरों के फुटेज भी चेक किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

17 जुलाई की सुबह खागा कोतवाली के आधारपुर गांव के सामने खड़े कंटेनर से कार टकरा गई थी। हादसे में बिंदकी कोतवाली के झावनखेड़ा निवासी रेलवेकर्मी अमर सिंह, उनके पिता रामकिशोर, दो बेटियां अनन्या, तन्नो की मौत हो गई थी। जबकि अमर सिंह की पत्नी नीलम व उनका बेटा अयांश घायल हो गए थे। जिनका कानपुर में इलाज चल रहा है। इस मामले में खागा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
इसकी जांच महिचा मंदिर चौकी प्रभारी विवेक सिंह कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने कंटेनर का पता लगाने के लिए पसीना बहाया। टीम ने पहले थरियांव और फिर मलवां में कुछ घरों को चिह्नित किया, जहां सीसीटीवी रोड को कवर कर रहे थे। पुलिस ने जब फुटेज की जांच की तो कुछ पता नहीं चला। इसी तरह से कल्यानपुर बड़ौरी टोला प्लाजा पर टीम ने कंटेनर की पहचान करने का प्रयास किया। हालांकि यहां से कोई सबूत नहीं मिल सका।
विज्ञापन

आधारपुर गांव के सामने जब यह हादसा हुआ तो कंटेनर का चालक अंदर केबिन में आराम कर रहा था। टक्कर होते ही उसने गाड़ी स्टार्ट की और फतेहपुर की ओर भाग निकला। ऐसे में कोई भी उसका नंबर नहीं देख सका। पुलिस ने इस बात की तस्दीक भी की है कि कंटेनर से ही एक्सीडेंट हुआ, यह किसने देखा। जांच के दौरान आधारपुर गांव के सामने खेतों पर काम कर रहे कुछ लोग पुलिस के सामने आए। जिन्होंने बताया कि कार कंटेनर से टकराई थी। हादसे के तुरंत बाद ही चालक गाड़ी सहित भाग निकला।
करीब 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड रही होगी। हादसे से पहले वह ब्रेक भी नहीं लगा सकी। ऐसा इसलिए कि जांच में घटनास्थल पर कार के टायरों के निशान नहीं मिले है। अगर वह ब्रेक का प्रयोग करती तो हाईवे पर टायर के निशान जरूर मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें