फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अंतरराष्ट्रीय समुदाय फलस्तीन पर हो रहे हमलों को रोके

विज्ञापन
फोटो-02-एसडीएम को ज्ञापन देते नौजवान सभा के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
खागा। इस्राइल की ओर से फलस्तीन पर हो रही सैन्य कार्रवाई और मासूम नागरिकों की मौत के विरोध में भारतीय नौजवान सभा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिनीत कुमार को सौंपा।
विज्ञापन




सभा की जनपद इकाई ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा, गाजा में हो रही तबाही से बच्चे और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, जो बेहद दुखद है। ज्ञापन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग की गई कि वह एकजुट होकर इस्राइल पर दबाव बनाए और हमले रुकवाए।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडेय और महामंत्री राकेश प्रजापति ने किया। इस दौरान हरिशंकर पांडेय, प्रभाकर, प्रमोद, कुलदीप कुमार व अनुराग तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें