फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय बदमाश गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कौशांबी जिले से हत्या के प्रयास और चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर को रविवार भोर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घायल को हरदों सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। शातिर के खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास समेत 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

खागा कोतवाल राजेश सिंह व एसओजी प्रभारी विनोद सिंह ने हसनपुर अकोढ़िया मोड़ नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह तेजी से वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायर किया। पुलिस मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस की पूछताछ में शातिर खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजना कबीर निवासी मनोज रैदास निकला। आरोपी के पास से तमंचा,कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। सीओ बृजराज सिंह ने बताया कि आरोपी कौशांबी जिले से हत्या के प्रयास और चोरी के मामले में दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के जिले व कौशांबी जिले में 11 मामले दर्ज हैं। इनमें आठ मामले कौशांबी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें