फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इंस्टाग्राम दोस्त ने युवती के अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी से इन्कार करने पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आईटी एक्ट के तहत युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम पप्पू बताया। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई।
विश्वास में आकर युवक के कहने पर उसने अपनी फोटो और वीडियो भेज दिए। कुछ दिनों से पप्पू उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोप है कि पांच जून को युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन

शिकायत करने पर युवक ने फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। वह दोबारा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें