फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसे की विवेचना में ट्रैक्टर बदलने पर दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे की विवेचना में ट्रैक्टर बदलने के आरोप में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने राधानगर थाने में तैनात दरोगा प्रज्ज्वल उपाध्याय को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी निखिल सिंह, विश्वजीत, शिवम और ज्ञानेंद्र 27 फरवरी को शादी समारोह से कार से लौट रहे थे। बड़नपुर चौराहे के पास कार खड़ी करने के दौरान मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। इससे चारों घायल हो गए। इलाज के दौरान एक मार्च को निखिल की मौत हो गई।
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा कर प्राथमिकी दर्ज की थी। परिजनों ने घटना के समय ट्रैक्टर का वीडियो भी बनाया था। आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने दूसरा ट्रैक्टर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत परिजनो ने की लेकिन सुनवाई न होने पर अभिषेक सिंह ने एसपी से शिकायत की और दोनों ट्रैक्टरों के वीडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए। जांच में मामला सही मिलने पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें