मंगलवार की रात किशनपुर कस्बे के रामपुर मोड़ के पास बंद पड़ी राइस मिल की दीवार काट कर चोरों ने करीब तीन लाख रुपयों का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। कस्बे के वार्ड नंबर 2 मोहल्ला पूर्वी खटिकाना निवासी शिवप्रकाश सोनकर उर्फ पप्पू ने रामपुर गांव के मोड़ पर मिनी राइस मिल है, जो करीब छह माह से बंद है। रात में अज्ञात चोरों ने मिनी राइस मिल के पीछे की दीवार काट कर दो बैटरा, बांट, टूल बाक्स, इनवर्टर, मशीन की रबड़, पट्टा सहित आदि सामान उठा ले गए। सुबह पप्पू की मां मिनी रइस मिल पहुंची तो देखा कि पीछे से दीवार कटी थी और सामान गायब था। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पप्पू के पिता रोशनलाल ने थाने में कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। कई बिंदुआें पर जांच की जा रही है।