हथगाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे वेलनेस सेंटर पहुंची नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट (इनक्वास) की टीम ने समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल सहयोग के लिए प्रधान मोहम्मद खतीब की तारीफ की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे वेलनेस सेंटर का बुधवार को दिल्ली से आई टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कमी नहीं मिली। बता दें कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू किया।
उसमें अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अस्पतालों को आर्थिक सहायता देकर पुरस्कृत किया जाता है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट के प्रमुख डॉक्टर महेश्वर प्रसाद व डॉक्टर मीनू भारद्वाज ने आरोग्य मंदिर अकबरपुर चोराई का भी निरीक्षण किया।