फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक खरीदने आ रहे भाइयों को बोलेरो सवारों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बाइक खरीदने आ रहे भाइयों को धूमनकुआं चौकी चौराहे के नजदीक ओवरटेक करने के विवाद में बोलेरो व अपाचे बाइक सवारों ने रोककर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर भाइयों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बाइक लेने की रकम 70 हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सैदपुर मजरे खरगूपुर बरगला निवासी अनिकेत व अनुराग वर्मा सगे भाई हैं। वह मंगलवार को बाइक खरीदने के लिए 70 हजार रुपये लेकर निकले थे। दोनों खागा आ रहे थे। अल्लीपुर के पास बोलेरो व एक अपाचे सवार लोगों ने उनकी बाइक ओवरटेक की। बार-बार आगे-पीछे करने पर अनिकेत ने सही तरीके से गाड़ी चलाने के लिए कहा। चौकी चौराहे के पास फिर से अनिकेत व अनुराग की बाइक को घेरने का प्रयास किया।
आरोप है कि धूमनकुआं के पास बंद पड़ी राइस मिल के पास बोलेरो व अपाचे सवारों ने उनकी बाइक रोकवाई। गाली गलौज के साथ पिटाई कर दी। इस दौरान बैग में रखे 70 हजार रुपये भी छीनकर भाग निकले। दोनों ने यह बात अपने भाई अविनाश वर्मा को बताई। अविनाश मौके पर पहुंचे। इस दौरान मारपीट का वीडियो भी उनके हाथ लगा। बोलेरो व अपाचे के नंबर व उसमें बैठे लोगों के चेहरे भी दिखे।
विज्ञापन

अविनाश ने अपने भाइयों की तरफ से खागा कोतवाली में सुजरही के रहने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत की। खागा पुलिस ने मामला सुल्तानपुर घोष थाने को बताकर पीड़ितों को भेजा। थानाध्यक्ष सुल्तानपुर घोष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी शिकायत नहीं आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें