फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की 40 किलो वाली बोरी, दोबारा तौल में 45 की निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर(फतेहपुर)। डीएम संजीव सिंह ने कस्बा के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नैकाफ संस्था के क्रय केंद्र में धान की तौल की गई 40 किलो की बोरी दोबारा तौल कराने में 45 किलो की निकली। नैफेड संस्था के केंद्र प्रभारी की किसानों ने शिकायत की, दस्तावेज साथ लाए और क्रास जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्बा में धान खरीद के लिए नैफेड, नैकाफ, यूपीएसएस और ग्रीनकोर संस्था ने क्रय केंद्र बनाए हैं। डीएम संजीव सिंह ने इन चारों क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। ग्रीनकोर के क्रय केंद्र में लगे बैनर पर केंद्र प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर नहीं लिखा मिला। साथ ही अब तक धान बेचने वाले किसानों के दस्तावेज भी नहीं मिले। इस पर डीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद नैकाफ क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर किसानों के धान की तौल कराने के बाद लगी बोरियों की तौल कराई। इसमें 40 किलो वाली बोरी 45 किलो की मिली। इस पर डीएम ने केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। फिर किसानों ने नैफेड संस्था के केंद्र प्रभारी के खिलाफ धान खरीद में अनियमितता करने की शिकायत दर्ज कराई। तब डीएम ने नैफेड के क्रय केंद्र से धान बेचने वाले किसानों के दस्तावेज तलब किए और साथ लेकर आए। किसानों को आश्वासन दिया कि इसकी क्रास जांच कराई जाएगी। किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी क्रय केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिया कि धान खरीद के बाद शाम को रोज रजिस्टर सत्यापित कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव, हाटशाखा केंद्र प्रभारी भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें