फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेंगू से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी /जाफरगंज। खजुहा विकास खंड के खुर्माबाद गांव में शनिवार को डेंगू से पीड़ित तीन वर्षीय वैदिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक ही परिवार के पांच सदस्य कानपुर में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बुखार और वायरल का प्रकोप थम नहीं रहा है। करीब 4000 की आबादी वाले गांव में पिछले 15 दिनों से लगभग 100 लोग बीमार हैं। गांव निवासी अंकित दीक्षित के तीन वर्षीय पुत्र वैदिक की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिजन ने उसे कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे रीजेंसी अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, गांव के वीरेंद्र शुक्ला के परिवार के पांच सदस्य भी बीमार हैं। इनमें वीरेंद्र शुक्ला, उनकी पत्नी, बहू और पौत्र लकी व यशी शामिल हैं। सभी का कानपुर में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में कई अन्य परिवार भी बुखार की चपेट में हैं। किसी को तेज बुखार तो किसी को बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत है। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने और मासूम की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत की, लेकिन उनके मुताबिक अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें