फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा सादात निवासी भीम सिंह का तीन वर्षीय बेटा अयांश दो दिन पहले अपनी मां आरती के साथ ननिहाल असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गया था। बुधवार को घर के बाहर खेलते समय वह सबमर्सिबल लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, अयांश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह गड्ढे में जा गिरा। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिजन ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी बीच अयांश के छोटे मामा अवधेश की नजर पानी में उतरा रहे मासूम के शव पर पड़ी। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां आरती और नानी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मासूम की मौत की खबर मिलने पर कोर्रा गांव से भी परिजन ननिहाल पहुंचे। परिजन ने बताया कि घर के बाहर खोदा गया गड्ढा पानी से भरा था। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यही गड्ढा उनके मासूम को हमेशा के लिए उनसे छीन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें