फाइल फोटो-01-विजय कुमार। स्रोत परिजन
थरियांव। अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार रात घायल युवक की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के अरबपुर गांव निवासी शिवकुमार (37) महिचा मंदिर बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर आ रहा था। वह अरबपुर मोड़ पर एक ढाबे के पास पहुंचा था। खागा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे हैलट रेफर किया गया था। छोटे भाई विजय कुमार ने बताया कि इलाज दौरान शिवकुमार की मंगलवार को मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।