बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के ललौली रोड निवासी घनश्याम मिश्र (55) इंजन मिस्त्री थे। वह मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव में बाइक से मंगलवार को इंजन बनाने गए थे। लौटते समय कुंवरपुर रोड पर फिरोजपुर मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गए थे। सीएचसी से उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया। यहां शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।