सैमसी मोड़ दुर्घटनास्थल में पड़ी बाइक
- फोटो : amarujala
तेज रफ्तार बाइक सवार सोमवार रात लगभग तीन बजे अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसे। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। उसके साथी की कानपुर हैलट में हालत नाजुक है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर बड़ा कुआं निवासी राजू का बेटा साहिल(18) मोहल्ले के रियाजुल(20) पुत्र रमजान के साथ बाइक से जहानाबाद उर्स देखने जा रहे थे। बिंदकी के खजुहा कस्बे के बागबादशाही सैमसी मोड़ के पास बाइक ब्रेकर में उछलने से बेकाबू हो गई। अनियंत्रित बाइक सवार सीधे दुकान के शटर से जा टकराए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। रियाजुल को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला। सिर में गंभीर चोट को मौत की वजह बताया जा रहा है। यह लोग रात को कई बार लोगों को उर्स में छोड़ने और लेने आ जा रहे थे।