फतेहपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विधायक विकास गुप्ता ने इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबली ऑपरेटर शॉर्ट टर्म कोर्स का शुभारंभ किया। इस कोर्स से स्थानीय छात्रों में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने संस्थान में संचालित इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) असेंबली ऑपरेटर शॉर्ट टर्म कोर्स का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत आईटीआई फतेहपुर में टाटा टेक्नोलॉजी के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबली ऑपरेटर का शॉर्ट टर्म कोर्स संचालित हुआ है। आज आप राह चलते अधिक से अधिक ईवी वाहनों को देखते होंगे। ऐसे में यह कहना गलत न होगा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहन का ही है।
प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कौशल विकास के महत्व को और कोर्स के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के उदयवीर सिंह, सुनीता यादव व अनुदेशक नीतीश श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार दुबे, मंजू, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।