फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध कटौती से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, ओपीडी में मचती अफरा-तफरी

Fri, 12 Jun 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिजली कटौती स्टाफ से लेकर मरीजों तक भारी पड़ रही है। सबसे ज्यादा बुरा हाल शिशु और बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों का रहा। उधर, अंधाधुंध कटौती से जहां ओपीडी में अफरा-तफरी का माहौल रहता है, वहीं एक्सरे और अन्य जांचें भी ठप रहती हैं।
विज्ञापन


मरीजों ने बताया आपूर्ति शुरू होने के बाद अस्पताल की पैथालाजी का बंद होने का समय हो जाता है। हारकर मरीजों को निजी पैथालाजी में जांच करानी पड़ती है।
सदर अस्पताल में 6 महीने से 24 बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बाधित है। ऐसी हालत में उपभोक्ताओं की भांति ही जिला अस्पताल को बिजली आपूर्ति मिल रही है। अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए राधा नगर उपकेंद्र से 68 लाख की लागत से स्वतंत्र फीडर बना हुआ है। इसके माध्यम से तीन साल तक नियमित बिजली आपूर्ति मिल चुकी है। छह महीने पहले बिजली विभाग ने मनमानी तरीके से स्वतंत्र फीडर बंद करके जिला अस्पताल को आम उपभोक्ताओं की तरह आपूर्ति देना शुरू कर दिया है। खास बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ लाख रुपये अग्रिम बिजली का बिल जमा कर रखा है।

इसके बावजूद अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने में बिजली विभाग आनाकानी कर रहा है। शुक्रवार का दिन इस मौसम का सबसे अधिक उमसभरी गर्मी वाला रहा। लोग उमसभरी गर्मी से हलाकान रहे। बिजली आपूर्ति के समय पंखे और कूलरों की हवा निर्थक साबित हुई। ऐसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों की हालत देखते ही बनी। जैसे ही बिजली आपूर्ति बंद हुई, भर्ती रोगी बेहाल हो उठे। तीमारदार हाथ पंखे से गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखाई पड़ा। तीमार रोगियों को उठाकर अस्पताल की गैलरी पहुंचाया। बिजली कटौती के समय जिला अस्पताल के शिशु वार्ड की हालत तो देखते ही बनी। भर्ती 11 दुधमुंहे चीखते चिल्लाते रहे।  
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
फतेहपुर। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक एके मिश्रा का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को अस्पताल को 21 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू करने को लिखा जा रहा है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है। बजट के अभाव में अस्पताल का जनरेटर चला पाना संभव नहीं है। जल्द ही बिजली विभाग की शिकायत शाशन को भेजी जाएगी, जिससे अस्पताल के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति जारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें