फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से इंडियन बैंक जोनिहा में लगी आग

विज्ञापन
आग लगने के बाद बैंक में नुकशान का आकलन करते जोनल मैनेजर कैप्टन शर्मा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जोनिहा (फतेहपुर)। इंडियन बैंक की स्थानीय शाखा में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जब तक लोगों को इसकी खबर लगी, आग पूरे बैंक के अंदर फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली के जोनिहा कस्बे में इंडियन बैंक की शाखा खुली है। शाखा मैनेजर मनोज कुमार हैं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बैंक के अंदर आग लग गई। आग से कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर सिस्टम, फर्नीचर, बैंक के अभिलेख आदि चीजें जल गईं।
बैंक में आग लगने की खबर मैनेजर को मिली तो उन्होंने तुरंत जोनल मैनेजर कैप्टन शर्मा को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। शनिवार की सुबह जोनल मैनेजर और उनकी टीम बैंक पहुंची और नुकसान का आंकलन किया। शाखा प्रबंधक के अनुसार करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। उन्होंने हादसे की सूचना जोनिहा पुलिस चौकी को दे दी है।

इंडियन बैंक जोनिहा में लगी आग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें