फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बकाया बिजली बिल की वसूली के दौरान टीम से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के महजरी मोहल्ले में शनिवार को बिजली बिल के बकाया की वसूली के दौरान विद्युत निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। विद्युत निगम के कर्मचारी ने चौकी मुराइनटोला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के मुराइनटोला उपकेंद्र में तैनात टीजी-टू धीरेंद्र सिंह के मुताबिक वह विभागीय कार्य से अन्य कर्मचारियों के साथ महजरी मोहल्ले में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि हबीब नाम का व्यक्ति पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ आया और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने लगा।

विरोध पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट पर आमादा हो गए। शोर-शराबा बढ़ने पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित कर्मचारी ने चौकी मुराइनटोला में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें