फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्राकृतिक खेती से बढ़ती भूमि की उर्वरता

विज्ञापन
फोटो-20-प्रेक्षागृक में स्टालों का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री व डीएम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में शुक्रवार को कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की। इसके साथ ही जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे उत्पादन लागत कम होती है। भूमि की उर्वरता बढ़ती है और किसानों की आय में वृद्धि होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने प्राकृतिक खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील की। उन्होंने इसे स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र ने प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती विशेषज्ञों वीरेंद्र कुमार यादव और रमाकांत त्रिपाठी ने जीवामृत बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रगतिशील किसान राम सिंह पटेल ने कम पानी और कम लागत में अधिक उत्पादन के अनुभव साझा किए।


किसानों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रभावित प्रेमा देवी को 18,632.52, ओम मिश्रा को 1,18,514.04, रज्जन सिंह को 42,679.00 और बुद्धि सागर को 1,05,798.90 की धनराशि स्वीकृत होने पर सम्मानित किया गया। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत सत्येंद्र बाबू विमल निवासी ग्राम खटौली विकासखंड बहुआ और शैलेंद्र सिंह ग्राम चांदपुर अमौली को 24-24 लाख के अनुदान से लाभान्वित किया गया। साथ ही दोनों किसानों को ट्रैक्टर की चाबी दी गई है।

फोटो-20-प्रेक्षागृक में स्टालों का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री व डीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें