फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन बढ़ी, कोहरा नहीं हुआ कम

Sat, 10 Dec 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
तुराब अली का पुरवा में आग तापते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरा कम नहीं हुआ, गलन भी बढ़ गई है। इससे आम जीवन पर मानसून का मिजाज भारी पड़ने लगा है। उम्रदराज लोगों को ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। एक सप्ताह से लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। नगर पालिका की ओर से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। सार्वजनिक स्थानों मेें लोग ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन



सूरज की रोशनी से कोहरा की चादर दोपहर के पहले ही हट गई। लेकिन कड़ाके की ठंड में धूप का भी ज्यादा असर नहीं हुआ। धूप में बैठे रहने तक लोगों ने राहत रही। छांव में आते ही कंपकंपी उठने लगी। परिषदीय स्कूल बंद होने से छोटे बच्चे तो सड़क पर नहीं दिखाई दिए। पर माध्यमिक स्तर के छात्र ठंड को लेकर परेशान दिखाई दिए। सुबह ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखे गए। नगर पालिका ने अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की है। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन में लोग चाय की चुस्की लेकर ठंड दूर करने की कोशिश करते रहे।

कड़ाके की ठंड से रोजमर्रा की जिंदगी बसर करने वाले लोगों में समस्या बढ़ गई है। उनका दिन तो किसी तरीके से कट जाता है। लेकिन पर्याप्त कपड़े न होने की वजह से रात गुजारनी मुश्किल हो रही है। प्रशासन अभी तक कंबल वितरण कराने की सुधि नहीं ली है। नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि अलाव जलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ईओ रश्मि भारती शहर से बाहर मीटिंग में गई हैं। उनके आते ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें