फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 12 हजार रुपये का आया बिजली बिल, 189 रुपये में समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मेगा कैंप में शनिवार को राजेंद्र नगर निवासी निर्मला प्रजापति पहुंचीं और बताया कि पिछले महीने स्मार्ट मीटर लगा था और इस बार 12 हजार रुपये का बिल आ गया। बिजली विभाग के बाबू मयंक बाजपेयी ने तत्काल शिकायत दर्ज कर बिल में सुधार किया, तो ऑनलाइन 189 रुपये का बिल दिखा, जिसे सही कर उपभोक्ता ने तत्काल भर दिया। बाबू ने बताया कि इसमें मीटर रीडर द्वारा 338 की जगह 3814 रीडिंग डाल दी गई थी, जिससे बिल अधिक हो गया था। उपभोक्ता एक महीने से परेशान था।
विज्ञापन

दूसरे उपभोक्ता मातापुरा निवासी सत्य नारायण पहुंचे, जिनका बिल आठ हजार रुपये था। उन्होंने भी पिछले महीने स्मार्ट मीटर लगवाया था। ऑनलाइन चेक करने पर 1755 रुपये बिल आया, जिसे जमा कर दिया गया। मयंक ने बताया कि बिल गलत नहीं होते हैं, बल्कि उनमें रीडिंग गलत डाल दी जाती है। 55 से 60 प्रतिशत बिलों की गड़बड़ी रीडिंग के चलते होती है, जो लाइनमैन जल्दबाजी में गलत रीडिंग डाल देते हैं, इसी कारण बिल गलत आ जाते हैं।
मेगा कैंप के तीसरे और अंतिम दिन गांधी नगर और चुर्खी बाईपास पर कैंप लगाए गए, जिनमें अधिकतर स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं रहीं। गांधी नगर कैंप पर 38 शिकायतें आईं, जिनमें मौके पर 11 का समाधान किया गया। 3.10 लाख रुपये राजस्व जमा किया गया। जिले भर से कुल 480 शिकायतें आईं और 28.56 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। इस दौरान नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता मनीष द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता नंदलाल, एसडीओ द्वितीय गौरव गुप्ता, टीजी-2 शफीक अहमद, रवि, उदय प्रताप, आमिर मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कालपी में एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 152 शिकायतों में से 73 का निस्तारण किया गया। कैंप में 42 गलत बिल, विद्युत भार के तीन मामले निपटाए गए। 33 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की केवीआइसी दर्ज की गई और 10 बिल जमा कराए गए। कैंप में टीजी-2 अभिषेक कुमार, भूपेंद्र कुमार, विनोद कुमार, घनाराम, विमल कुमार, उज्जवल गुप्ता मौजूद रहे। कोंच में एसडीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि कुल 18 शिकायतें आईं, जिनमें 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। कैंप में 1.10 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया जबकि 25 कनेक्शन काटे गए। इस दौरान जेई अंकित साहनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें