फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Sat, 07 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर बेकाबू ट्रेलर ने शुक्रवार सुबह एक अधेड़ को कुचल दिया। हादसे के बाद टेलर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। मौके पर ही अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी रामप्रसाद (55) पुत्र रामधनी सुबह बाईपास की ओर दूध लेने के लिये जा रहा था। हाइवे किनारे पुलिया के पास अधेड़ पहुंचा था। तभी तेज रफ्तार में इलाहाबाद की ओर से कानपुर जा रहे ट्रेलर ने अधेड़ को कुचल डाला।

दुर्घटना के बाद ट्रेलर पुलिया तोड़कर खाई में पलट गया। हादसा देखकर इलाकाई लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने मौके पर ही अधेड़ को मृत पाया।

पुलिस ने टेलर के चालक अजय प्रसाद महतो पुत्र शिवलाल निवासी फंफूद थाना ईचाई जिला हजारीबाग प्रांत झारखंड को गंभीर हालत में पाया। पुलिस को शव को कब्जे में लिया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के साले गुड्डू ने बताया कि वह परिवार के मुखिया रहे हैं। उनकी कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था। घटना से परिवारीजनों का हाल बेहाल हो गया है। उधर, बिंदकी थाना कल्यानपुर क्षेत्र के गांव गौसपुर से बिंदकी बाजार करने आ रहे साइकिल सवार सोनी पुत्र देवी चरण को महरहा रोड में एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसे राहगीरों ने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड नवीन मंडी स्थल के सामने बाइक से फतेहपुर जा रहे युवक आशीष पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला जहानपुर को सामने से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। इसी तरह जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव बिंदौर निवासी पिंटू सिंह की पत्नी रूपा सिंह अपने भाई राना निवासी गुमानखेड़ा जिला रायबरेली से बाइक में सवार होकर ससुराल आ रही थी। तभी थाना क्षेत्र के गढ़ी मोड़ के पास उसकी साड़ी बाइक के पहिये में फंस गई। इस वजह से वह गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी को बिंदकी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें