फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, 11 लोग घायल

Fri, 27 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। मलवां थाना क्षेत्र के हाइवे पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, हाइवे पार करते वृद्ध महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अन्य छिटपुट घटनाओं में कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिंदकी नगर से शहर जा रहे पिक अप में चालक समेत आधा दर्जन सवारियां बैठी थी। मलवां थाना क्षेत्र अल्लीपुर हाइवे पर पिकअप पहुंचा था। तभी कानपुर की ओर जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पिकअप में फंसे घायलों को लोगों ने बाहर निकाला। सभी की हालत गंभीर देखकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसमें गंभीर घायल छोटेलाल (32) पुत्र कुंवारे निवासी जाफरबाद की कुछ देर इलाज के बाद ही मौत हो गई। वहीं मृतक की मां रनिया देवी पत्नी कुंवारे, मोहम्मद समी निवासी सराएं बकेवर, शिव कुमार पुत्र रुपनारायण निवासी बके वर, जयकरन पुत्र सुंदर लाल निवासी भदवा थाना मलवां को भर्ती करके इलाज किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है।


खागा के किशनपुर रोड में टैंपो ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया, जिसमें बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं। उमरा गांव निवासी राजकिशोर पाल किसी काम से नगर आया था।

किशनपुर रोड पहुंचते ही पीछे से टैंपो ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार चोटिल हो गया। काफी वाद विवाद के बाद टैंपो चालक ने क्षतिग्रस्त बाइक व चोटिल राजकिशोर को उपचार के लिए रुपये दिए।

उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव के पास बाइक सवार उदय सिंह, राम सिंह निवासी कैथलपुर थाना असोथर अनियंत्रित हो गए।

बाइक सवारों की राहगीर सरला देवी पत्नी रमेश, इसराइल चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के जेल रोड निवासी सोना देवी पत्नी जयकरन स्कूटी से ज्वालागंज जा रही थी। बाकरगंज पुलिस चौकी के पास विक्रम की टक्कर से स्कूटी सवार गिरकर घायल हो गई। उधर खागा कोतवाली क्षेत्र निवासी वृद्धा सरोजनी देवी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें