फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुघ4टना दो की मौत

Sun, 09 Apr 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बड़नपुर गांव के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र और सदर कोतवाली में शुक्रवार रात सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।  गाजीपुर के बड़नपुर निवासी किसान इंद्रपाल (55) को शुक्रवार रात चौराहे पर बाइक ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से गंभीर घायल इंद्रपाल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में मौत हो गई। पुत्र छेदीलाल ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हुए थे। वे कहां चले गए पता नहीं चल सका। कुछ लोग कह रहे थे कि वे सुकेती के थे।
विज्ञापन


हालांकि इसी मार्ग पर बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के निगुवापुर गांव के प्रेम सिंह और प्रदीप सिंह भी घायल हुए हैं। सीओ मदन सिंह का कहना है कि उन्होंने तीनों घायलों को आसपास पाया था और जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाइक सवारों से उनके नाम पते नहीं पूछे गए थे।


दूसरी ओर शहर के देवीगंज मोहल्ला निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। पुत्र अंकुर कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है। वह किसी मित्र से मिलने लखनऊ बाईपास चौराहे गए थे। रात को हाईवे पार करते वक्त बोलेरो ने टक्कर मार दी। चीख सुन आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस न पहुंचने पर इलाके के नरेंद्र सिंह रिक्शे से घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने कुछ देर इलाज किया लेकिन जान नहीं बची। पक्का तालाब निवासी अरविंद शर्मा ने बताया कि जब सुरेंद्र शहर आते थे तो उनके यहां जरूर आते थे। घटना की जानकारी उनके पुत्र को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें