फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2015 में हाईटेक होंगे थाने, दर्ज होंगी आनलाइन रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले के सभी थानों में एक जनवरी 2015 से घर बैठे अपनी शिकायत आनलाइन दर्ज करा सकेंगे। थानों को आनलाइन कनेक्ट करने का काम तेजी से शुरू है। अरसे से शोपीस बने थानों के कंप्यूटर अपडेट हो गये हैं। कई सालों से प्रक्रिया लंबित चल रही थी, लेकिन पुलिस के आला अफसरों की तल्खी पर कवायद को तेजी से रंग दिया जा रहा है। अब नए साल से आम जन को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। कोतवाली समेत जिले के बीस थानों में कंप्यूटरीकरण का कार्य तेजी से शुरू है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली,  खागा कोतवाली, थाना बकेवर, थाना खखरेरू, थाना हथगाम, थाना जाफरगंज, थाना गाजीपुर और सीओ दफ्तर खागा में इंटरनेट सेवा चालू हो गई है।

सारे थाने पहली जनवरी से इंटरनेट सेवा से लैस होंगे।  इसके कड़े निर्देश भी पीएचक्यू एडीजी सूर्य प्रकाश शुक्ल और इलाहाबाद रेंज आईजी दलजीत सिंह चौधरी की ओर से दिये गये हैं।

बाकी थानों मेें इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए सिर्फ  छह दिनों का समय विभाग के पास बचा है। जिले में पुलिस विभाग में एसपी कार्यालय, सभी सीओ सर्किल कार्यालय, सभी थाने और रिपोर्टिंग चौकियों समेत 32 लोकेशन ऑनलाइन की जानी हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण थानों को अपडेट किया जाना है।
विज्ञापन


मलवां, कल्यानपुर धाता समेत छह थाने ऐसे हैं, जहां पर वाई मैक्स के जरिये ऑनलाइन सेवा बहाल की जा रही है। इससे पीड़ित यूपी पुलिस की वेबसाइट में जाकर सिटीजन पोर्टल में अपनी शिकायत कहीं से किसी भी थाने में दर्ज करा सकेंगे।  

इंसेट
बंदरों के आतंक से पड़ी बाधा
जब थानों में आनलाइन सेवा को लेकर पुलिस विभाग अचानक अलर्ट हुआ तो उसका  कटखनों के आतंक से सामना हुआ है। बंदरों ने सदर कोतवाली, औंग, सुल्तानपुर घोष, असोथर, ललौली थानों में टेलीफोन लाइन को काट डाला। इसका खुलासा अब इंटरनेट मॉडम सेट करने के दौरान हुआ है।

सालों पहले खींचीं गई टेलीफोन लाइन को टुकड़ों में मिली है। अब बीएसएनएल की ओर से इनमें भूमिगत रास्ते से लाइन पहुंचाई जा रही है।

इंसेट
बदमाशों को कुंडली भी आनलाइन
आनलाइन सेवा संचारित होने के बाद थानों की पुलिस के लिये काफी काम आसान हो गया है। जिला पुलिस कंप्यूटर में एक क्लिक करके ही किसी भी अपराधी की कुंडली को खोल सकेगी।
विज्ञापन


उसमें अपराध और अपराधियों की जानकारियों का ब्यौरा ऑफिशियल वेबसाइट में लोड किये जाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें