फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध खनन, मौरंग चोरी में हिस्ट्रीशीटर पुलिस की पकड़ से दूर

Fri, 09 Jun 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। किशनपुरछ थाना क्षेत्र के मीनातारा गांव किनारे यमुना नदी से मौरंग खनन के मामले में नामजद हिस्ट्रीशीटर और उसके समर्थक खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। हिस्ट्रीशीटर की कार किशनपुर थाना गेट के पास खड़ी होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गाजीपुर मीनातारा गांव किनारे यमुना नदी से कई महीनों से मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर खुलासा हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंचे एक सिपाही से भी खनन करने वालों ने अभद्रता की थी। अवैध खनन की खबर फैलने के बाद एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, सीओ दिनेशचंद्र मिश्र, खनिज अधिकारी राज रंजन और किशनपुर पुलिस ने चार जून को छापामारा। मौके पर चार ट्रैक्टर सीज किए गए। खनिज अधिकारी राज रंजन की ओर से मीनातारा मुस्सन का डेरा निवासी सगे भाई कमर खान, हिस्ट्रीशीटर नुसरत अली, कोट निवासी अयूब और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में अवैैध खनन, मौरंग चोरी समेत कई आरोप हैं। इसके बाद पुलिस एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इधर, हिस्ट्रीशीटर नुसर की कार का वीडियो वायरल हुआ है। कार थाना गेट के पास खड़ी है। हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप लगा है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। थाने के पास हिस्ट्रीशीटर की कार होने का पता नहीं लगा है।

लाठी-डंडे से हमले में तीन लोग घायल
बहुआ। पारिवारिक विवाद की खुन्नस में भतीजों ने चाचा समेत तीन को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी रामभवन सिंह ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार रात पिता सुखलाल सिंह के पास दूसरे घर गया था। जहां बड़े भाई धनराज सिंह के बेटे वैभव सिंह, गौरव सिंह पुरानी खुन्नस के चलते गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी और डंडे से हमला किया। उसे, बेटा अनुराग सिंह और आदित्य बचाने आए। भतीजों ने बेटों को भी पीटा। हमले में रामभवन सिंह का सिर फट गया। उसके दोनों बेटे भी घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें