फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल चोरी, निलंबित

Fri, 09 Jun 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगानगर में किरायेदार हेड कांस्टेबल के घर चोरी का मामला
विज्ञापन

- बीजेपी विधायक के गनर के तौर पर ड्यूटी पर था तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर मोहल्ले में हुई चोरियों में हेड कांस्टेबल के कमरे से सरकारी पिस्टल चोरी हुई है। पिस्टल चोरी का खुलासा होने से महकमे में खलबली मची है। एसपी ने लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वह खागा बीजेपी विधायक का गनर ड्यूटी पर तैनात था। मौके पर एसपी जांच करने पहुंचे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। स्वॉट और सर्विलांस टीमें जांच पड़ताल कर रही हैं।
प्रयागराज हौलागढ़ थानाक्षेत्र के दहियांवा गांव निवासी हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पासवान खागा विधानसभा की भाजपा विधायक कृष्णा पासवान का अंगरक्षक है। वह 2020 से विधायक का गनर है। उसने 23 फरवरी 2023 को पुलिस लाइन से 9 एमएम पिस्टल अपने नाम पर ली थी। वह गंगानगर में सुरेश शुक्ला के घर में किराये पर रहता है। सात जून 2023 को विधायक के निजी कार्य से प्रयागराज गया था। कमरे की अलमारी में सरकारी पिस्टल रखकर चला गया था। प्रयागराज ममफोड़गंज ससुराल पहुंचा। ससुराल से पत्नी जूही को लेकर गांव गया। जूही के मोबाइल पर गुरुवार शाम मकान मालकिन का फोन आया। उन्होंने कमरा का दरवाजा तोड़कर चोरी की खबर दी। वह प्रयागराज से लौटा। कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखी पिस्टल और 20 कारतूस नहीं मिले। काफी तलाश के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी की खबर पर एसपी राजेश कुमार सिंह मौके की जांच करने पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच की। एसपी ने स्वॉट, सर्विलांस और राधानगर पुलिस को खुलासे में लगाया है। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि एसपी ने असलहे की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें गंगानगर में हेड कांस्टेबल के मकान मालिक के पुत्र प्रशांत कुमार के कमरे से भी चोरी हुई है। वे भी शिक्षिका पत्नी पूजा के पास तैनाती स्थल हरदोई गए थे। प्रशांत के कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर चोर करीब छह लाख के जेवरात चुरा ले गए। इसके अलावा पड़ोसी सुधीर द्विवेदी के घर से एक लाख से अधिक की चोरी हुई थी। हेड कांस्टेबल के देर शाम कमरे पहुंचने पर पिस्टल चोरी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें