फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अल्लीपुर भादर में अवैध क्लीनिक सील, दो संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। क्षेत्र में बिना मानक संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में टीम ने अल्लीपुर भादर में संचालित एक अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। नौबस्ता रोड स्थित कुंभीपुर मोड़ पर जांच के दौरान एक संचालक शटर बंद कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


एसीएमओ, खागा सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार और विभागीय टीम ने अल्लीपुर भादर में संचालित क्लीनिक पर छापा मारा। टीम ने संचालक संजीत कुमार से पंजीकरण और शैक्षणिक योग्यता संबंधी अभिलेख मांगे। जांच के दौरान वैध डिग्री और विभागीय अनुमति के दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया।
इसके बाद टीम ने नौबस्ता रोड स्थित कुंभीपुर मोड़ पर संचालित अरविंद क्लीनिक और गौतम क्लीनिक की जांच की। टीम को देखकर गौतम क्लीनिक का संचालक शटर बंद कर भाग निकला। अरविंद क्लीनिक के संचालक को तीन दिन के भीतर अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि बिना पंजीकरण और मानकों के संचालित क्लीनिकों व अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें