फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी बोले, पीड़ितों की समस्याएं सुनें

Mon, 22 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी जोन इलाहाबाद आरके चतुर्वेदी ने रविवार को क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों को कानून व्यवस्था चौकस रखने की घुट्टी पिलाई। कहा कि चौकि यों और थाने में आने वाले पीड़ितों को टरकाए नहीं। उनकी समस्या को सुनने के बाद चौकी और थाने स्तर हर हाल में निस्तारित कर दें। सांप्रदायिक घटनाएं रोकने के लिए हर माह सभी वर्गों को बुलाकर मीटिंग जरूर करें।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आईजी दोपहर को पहुंचे। आईजी ने थानेदारों के साथ बैठक की। करीब सवा घंटे तक चली बैठक में पुलिस और पब्लिक रिलेशनशिप पर जोर दिया।

पुलिस जनता के साथ ऐसे रिश्ते कायम करे जैसे किसी मित्र के आपस में होते हैं। आगामी होली के पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।

जिले में पिछले त्योहारों दशहरा महोत्सव और मकर संक्रांति में जिला बवालों की चपेट में आया है। होली में हुड़दंग जैसा माहौल होता है। इसी वजह से खास तौर से सतर्कता बरतने की जरुरत है।

होली से पहले सभी थानों में पीस कमेटी के साथ  मीटिंग की जाए लोगों को शांति पूर्वक तरीके से निपटाने के आदेश दिए जाए। त्योहार में गड़बड़ी फै ली तो उसके सीधे जिम्मेदार थानेदार होंगे। चोरी और लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के आदेश दिए। वहीं पुरस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें