फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसे रोकने के उपाय हों तो बचे लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीते तीन साल की समीक्षा में जिले में सड़कों पर 19 ब्लैक स्पाॅट (दुर्घटना बाहुल्य इलाका) चिह्नित किए गए हैं। यह ऐसी जगहें हैं जहां पर अधिक हादसे होते हैं। शासन ने सड़कों पर ब्लैक स्पाट चिह्नित करने और अवैध कटों को बंद करने के आदेश दिया है। इसके अनुपालन का फरमान हर महीने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जारी किया जाता है, लेकिन अमल शायद ही होता है। इन जगहों पर सुरक्षा के उपाय नहीं किए जाने से हादसे पर हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन

औंग क्षेत्र में हाईवे का गोधरौली दुर्घटना बाहुल्य इलाका है। यहां ओवरब्रिज से 200 मीटर तक बैरिकेडिंग नहीं है। डिवाइडर पर पानी निकलने के लिए कट बने हैं, जिससे बाइक, स्कूटी, साइकिल सवार, पैदल लोग पार होते हैं। कानपुर से आने वाले वाहनों की रफ्तार ढाल की वजह से तेज हो जाती है। वाहन चालक आकस्मिक ब्रेक नहीं ले पाते हैं। सड़क पार करने वाले वाहन की गति का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हाईवे के दोनों तरफ आबादी है। दोनों ओर करीब 450 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों की खेतीबाड़ी हाईवे के दोनों तरफ है। दिन भर इधर से उधर आना-जाना लगा रहता है।

मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर कोराईं मोड़ पर बना अवैध कट बने हैं। यहां पर हाईवे घुमावदार है, जिससे हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा प्रयागराज की ओर आने पर शहर का प्रवेश स्थल लोधीगंज भी दुर्घटना बाहुल्य है। एनएचएआई को ब्रेकर बनाकर संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




हुसैनगंज-लखनऊ हाईवे पर पहले कई ब्लैक स्पॉट थे। अब बेरागढ़ीवा और सातमील ही बचे हैं। इन जगहों पर अक्सर हादसे होते हैं। सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट मलवां थाना क्षेत्र का कैंची मोड़ है। यहां पर बिंदकी की ओर से वाहन कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चढ़ते हैं। हाईवे पर प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन विपरीत दिशा में वाहन मोड़ते हैं। फिलहाल इस जगह पर एनएचएआई ने ब्रिज निर्माण शुरू कर दिया है। यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। चिह्नित ब्लैक स्पाॅट पर आवश्यक कार्य जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

25 में 19 बचे ब्लैक स्पॉट

पहले कल्यानपुर, औंग, ललौली, खागा, हुसैनगंज थाना क्षेत्रों में कुल 25 ब्लैक स्पॉट थे। अब 19 बचे हैं। इनमें सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज, नउवाबाग, भिटौरा बाईपास, लखनऊ बाईपास, थरियांव क्षेत्र में बिलंदा, कल्यानपुर क्षेत्र में चौडगरा, मौहार, औंग क्षेत्र में गुधरौली, मलवां क्षेत्र में कस्बा मलवां, कैंची मोड़, कोराईं मोड़, खागा कोतवाली क्षेत्र में कटोघन है। यह सभी नेशनल हाईवे के अंतर्गत हैं। स्टेट हाईवे पर हुसैनगंज क्षेत्र में सातमील, बेरागढ़ीवा, राधानगर क्षेत्र में बदनपुर, जहानाबाद क्षेत्र में चिल्ली मोड़, बकेवर क्षेत्र में पतारी, ललौली क्षेत्र में दतौली व खागा किशनपुर मार्ग पर हरदों है। यह ब्लैक स्पॉट 2021-22-23 की समीक्षा के अनुसार 2024 में निर्धारित हुए हैं। इनमें नई पट्टी बनाने, मोड़ पर साइड मिरर, ब्रेकर बनाने आदि के काम होने हैं।



इनसेट



कल्यानपुर व ललौली में हुआ काम

ललौली क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ने बांदा-बहुआ हाईवे पर खटौली गांव में जर्जर सड़क दुरुस्त कराने के साथ घनी आबादी की वजह से स्पीड ब्रेकर, संकेतक बनाए। इसी तरह हाईवे पर दतौली के पास जर्जर सड़क, स्पीड ब्रेकर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है। बहुआ कस्बा, मूसेपुर, जिवकरा, घधौरा, सिधांव, मुत्तौर के कोर्राकनक में दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। रोड दुरुस्त की गईं हैं। कल्यानपुर हाईवे से तीन ब्लैक स्पॉट कम हुए हैं।



जिले में हादसों की एक रिपोर्ट



साल कुल हादसे मृतक घायल

2023 490 344 236



2024 सितंबर तक 414 261 221

-



(स्रोत- पुलिस अपराध रिकार्ड ब्यूरो)

हो चुके हादसे



- 15 जून 2024 कैंची मोड़ के पास बाइक सवार को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक सवार मुकेश की मौत हो गई थी। दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

- 21 अगस्त 2023 में गुधरौली के पास साइकिल से हाईवे पार कर रहा हाईस्कूल का छात्र राघव द्विवेदी कार की चपेट में घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।



- 26 जनवरी 2023 को गुधरौली के पास किसान स्वामीदीन निषाद हाईवे के उस पार पैदल जा रहा रहे थे। ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


- 23 दिसंबर 2022 को कैंची मोड़ के पास डंपर और ट्रेलर मशीन में भिड़ंत हो गई थी। इसमें चालक और खलासी दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें