फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अगले माह से 25 रूट पर दौड़ेंगी 30 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जर्जर आठ बसों के नीलाम होने के बाद जल्द ही डिपो के बेड़े में 30 नई बसें शामिल होंगी। इन बसों का संचालन अन्य जनपदों, ग्रामीण इलाकों समेत 25 रूटों पर होगा। दिवाली तक बसें मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो के बस स्टॉप से वर्तमान में 113 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें 86 बसें निगम की और 27 बसें अनुबंधित हैं। इसके बाद भी कई रूटों में बस का संचालन नहीं हो पा रहा था। आठ बसों की नीलामी के बाद कई रूट पर शाम के समय बसों के पहिए थम गए हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो के बेड़े में परिवहन निगम ने 52 सीटर की 15, 50 सीट की 10 व 40 सीट की 5 बसों को शामिल करने की मांग की है। 30 नई बसों के शामिल होने के बाद डिपो के बेड़े की बसों की संख्या 143 हो जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
इन रूटों पर बसों का होगा संचालन
फतेहपुर से जहानाबाद एक बस, फतेहपुर-बिंदकी-कानपुर एक बस, फतेहपुर से नौबस्ता एक, कोट, देवरे, मिस्सी, बौने, गौरा रूट पर 10 बसें, फतेहपुर से मैनपुरी-इटावा रूट पर दो, फतेहपुर से इटावा-आगरा रूट पर दोे, कानपुर, प्रयागराज के लिए पांच, शक्तिनगर और उरई के लिए दो-दो, जमरावां, डीघ, ललौली, पुखरायां, भिटौरा रूट के लिए एक-एक बस का संचालन प्रस्तावित है। दिवाली तक बसों की मांग पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

कोट्स
उच्चाधिकारियों से 30 नई बसों की मांग की गई है। दिवाली तक बसें मिलने की उम्मीद है। बसों के आने पर कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण रूटों पर नए रूट खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विपिन अग्रवाल, एआरएम, परिवहन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें