बहुआ। ललौली क्षेत्र के महाखेड़ा के कुछ लोग शहर में एक को प्लाॅट पर कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक जनप्रतिनिधि ने दूसरे की जमीन पर कब्जा कर लिया है। अगर पीड़ित को जमीन नहीं दिलाई गई, तो मतदान से दूरी बनाएंगे। इसे लेकर मंगलवार को गांव में प्रदर्शन भी किया।
महाखेड़ा गांव निवासी गिरजा शंकर शिवहरे नेतृत्व में ग्रामीणों ने महाखेड़ा गांव में बैनर लगाकर एक जनप्रतिनिधि पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर मतदान से दूर रहने की घोषणा की। पीड़ित गिरजा शंकर शिवहरे ने बताया कि उनका एक प्लाॅट शहर के पटेल नगर में है। वहां जनप्रतिनिधि ने पहले से उनकी कुछ जमीन पर कब्जा कर रखा है, वह अब पूरा प्लाॅट कब्जाने की फिराक में हैं। शासन प्रशासन से कई बार शिकायत के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष तिवारी, प्रशांत सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, ऊदल पासवान, अवधेश, राम मनोहर, संतोष कुमार, बीरू सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
.....................