फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा न हुआ तो 22 से बंद होगी आपूर्ति

Sun, 19 Apr 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला वितरक एसोसिएशन की बैठक शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में हुई। इसमें 11 अप्रैल को दो व्यापारियों की हत्या कर हुई लूट का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द खुलासा न हुआ तो 22 अप्रैल से आवश्यक सामग्री की आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि आए दिन व्यापारी लूट और हत्या के शिकार हो रहे हैं। 11 अप्रैल की शाम दो व्यापारियों की हत्या कर लूटपाट की गई थी। पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।

चेतावनी दी कि 21 अप्रैल तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो जरूरी वस्तुओं की थोक आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। 23 अप्रैल की शाम व्यापारियों के साथ वितरक मशाल जुलूस निकालेंगे। 24 अप्रैल को पटेलनगर चौराहे पर वितरक और व्यापारी सामूहिक रूप से आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर महामंत्री अनिल सिंह गौतम, गोपाल पुरवार, विवेक श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, राधेश्याम, कमलेश्वर शिवहरे, महेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, साजन गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें