फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग नहीं रहा था इतना कुछ खरीद लूंगी

Sun, 26 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में र‌िंग गेम खेलते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल अपनी खूबियों से कायल बना रहा है। दिन-ब-दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग एक छतरी के नीचे मुफीद दामों पर इतना कुछ पाकर उम्मीद से ज्यादा खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीआई ग्राउंड में अमर उजाला और टाटा शक्ति के फेस्टिवल में हर उम्र के लिए काफी कुछ खरीदने को है। इस कारण हर रोज खरीददारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गाजीपुर से आए संजय सैनी ने शनिवार को इलेक्ट्रानिक तंदूर खरीदा। ढेर सारी चीजें हाथ पर पकड़े बिंदकी के मनोज गुप्ता को लजीज अचार का स्वाद स्टाल तक खींच ले गया। मसवानी की शबीना ने अपने लिए राजस्थानी कुर्ता पंसद किया।


महिला डिग्री कालेज रोड पर रहने वाली शशि को बनारसी साड़ी एक ही नजर में पसंद आ गई तो राधानगर की सविता के साथ भी ऐसा ही हुआ। उधर, आकांक्षा टीवीएस ने अच्छी सेल्फी खींचने वालों को पुरस्कार बांटा।
विज्ञापन




बाजार से मॉल तक फेस्टिवल का बोलबाला  - फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल ने शहर के बाजारवाद की परिभाषा बदल कर रख दी है। बाजार और मॉल इसकी गवाही दे रहे हैं। शापिंग मॉल पहुंचने वाले खरीददारी के लिए सीधे आईटीआई पहुंच रहे हैं। हरिहरगंज के दुकानदार राजेश कुमार मानते हैं कि फेस्टिवल से डेली कस्टमर इधर नहीं आ रहे हैं।


फाइनल राउंड आज शाम सात बजे से:- फतेहपुर। सिंगिग और डांसिंग कंप्टीशन के विनर प्रतिभागियों का रविवार 26 जून को शाम सात बजे से फाइनल राउंड होगा। डांसिंग में जूनियर और सीनियर वर्ग से तीन-तीन प्रतिभागी इस राउंड के लिए चुने गए हैं, जबकि सिगिंग में सिर्फ दो स्थान बना पाए हैं।


फैशन शो का एक दिन शेष- फतेहपुर। आईटीआई कैंपस में 27 जून की शाम छह से कानपुर के आडीशन से चुने गए मॉडल जलवा बिखरेंगे। मॉडलिंग फैशन शो की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। इस शो में तीन राउंड होंगे। इंडियन, वेस्टन एंड एथैनिक। इसमें 10 मॉडल अदाकारी का जलवा बिखरेंगे।  


हिमाचल के जूस का लुत्फ:  - जहां एक ओर गृहपयोगी वस्तुओं की खरीददारी के लिए लुभा रहा है तो फूड कार्नर पर बांबे की भेलपूरी और हिमाचल का खास फ्रूट जूस भी खूब पसंद किया जा रहा है। मसालेदार पानी से बना गोलगप्पा और पापकार्न हर जुबां की चाहत बन रहे हैं। कई फ्लैवर से युक्त आइसक्रीम भी भा रही है।  


इन कंपनियों के ऑफर का लाभ उठाएं-- महिंद्रा वीसी मोटर्स- टीयूवी 300 मिनी एसयूवी पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट। आरएसपीएल- घड़ी डिटर्जेंट का एक किलो पाउडर खरीदने पर पांच रुपये कीमत का घड़ी साबुन। वीनस डीप माश्च्यूराइजर सोप की 100-100 ग्राम की चार पीस के 65 रुपये दाम अदा करने पर 10 रुपये कीमत का घड़ी साबुन।

छह सौ ग्राम के 30 रुपये लागत के तीन घड़ी साबुन की खरीदने पर पांच रुपये का घड़ी साबुन। एक्सपर्ट का डिशवॉश वार का 45 रुपये कीमत के 500 ग्राम पैक पर 10 रुपये का-एक्सपर्ट पैक। 140 ग्राम की चार टिकिया के 30 रुपये दाम चुकाने पर पांच रुपये की टिकिया मुफ्त।


टाटा शक्ति- स्टील की जीसी शीट की पांच हजार की खरीद पर एक छोटा बैग। 10 हजार रुपये की खरीद पर एक वाटर बोतल। 20 हजार या इससे ज्यादा की खरीद पर एक बड़ा बैग और एक रिस्ट वॉच। इसके अलावा एक कूपन भी दिया जाएगा। जिसके लकी ड्रा में स्मार्ट फोन, रेफ्रिजरेट और बाइक जीती जा सकती है।

पुष्प हाण्डा- हाण्डा अमेज पर एक लाख का बेनीफिट। हाण्डा जैज पर 75 हजार। हाण्डा सिटी पर 15 हजार के साथ एक रुपये का इंश्योरेंस। हाण्डा मोबैलियो पर दो लाख। हाण्डा सीआरवी पर 70 हजार। हाण्डा ब्रियो पर 25 हजार की छूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें