फोटो-30 ट्रेलर व टेंकर की भिडंत के बाद मौके पर मौजूद भीड़ व क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद
थरियांव (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भारतपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खड़े ट्राला में तेज रफ्तार हाइड्रोजन गैस टैंकर पीछे से जा टकराया। हादसे में टैंकर चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई।
गैस रिसाव की आशंका पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन से टैंकर की केबिन काटकर चालक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है।
बुलंदशहर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसेना निवासी मनोज भाटी (45) हाइड्रोजन गैस का टैंकर लेकर प्रयागराज से कानपुर जा रहे थे। भारतपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक ट्राला खड़ा था। उसका चालक पंक्चर टायर बदल रहा था। तभी तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर ट्राला में पीछे से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का पूरा केबिन ट्राला में चिपक गया और ट्राला भी कुछ दूर तक घिसट गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों वाहनों को अलग कराया। गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए दमकलकर्मी भी मौके पर तैनात रहे। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका जताई जा रही है।
डिवाइडर से बाइक टकराने में दंपती घायल
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग बाईपास के पास शनिवार सुबह पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर लगने से दंपती की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी अनूप कुमार पत्नी कमला देवी (28) और बेटी वैष्णवी के साथ बाइक से कौशाम्बी के भरवारी रिश्तेदारी में जा रहे थे। नउवाबाग हाईवे पर पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक साल की बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है।
फोटो-30 ट्रेलर व टेंकर की भिडंत के बाद मौके पर मौजूद भीड़ व क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद- फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद