फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइडिल अफसरों पर बरसे डीएम

Fri, 09 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोलते डीएम डॉ. वेदपति मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम डॉ. वेदपति मिश्र ने गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा ली। इस दौरान हाइडिल के अफसर निशाने पर रहे। डीएम ने 72 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने के मामले में कड़ी नाराजगी जताकर संबंधित विभाग के खिलाफ शासन को पत्र भेजने की बात कही। लोहिया आवास योजना के बारे में भी उन्होंने जिम्मेदारों का सचेत किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठकमें कामधेनु, मिनी कामधेनु, लोहिया आवास, श्रम, सहकारिता, डूडा, आरइएस, सिंचाई, जल निगम, स्वच्छ, शौचालय, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, विकलांग, वृद्धा, समाजवादी पेंशन, विद्युत, कृषि, शिक्षा, जननी सुरक्षा योजना समेत अन्य योजनाओं की पड़ताल की। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किए जानेे की बात कही।

हाइडिल विभाग की कारगुजारी पर असंतोष जाहिर कर कहा कि शासन से स्पष्ट आदेश के बावजूद खराब ट्रांसफार्मर 72 घंटे बाद बदले जा रहे हैं। बिजली न मिलने से जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है तो किसान को खेतीबाड़ी में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर बदले जाने के साथ विद्युतीकरण से वंचित स्कूलों में विद्युत सुविधा मुहैया कराने की हिदायत दी। इस मौके पर सीडीओ रामाश्रय, डीडीओ मिथलेश सचान, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र व समस्त विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें