फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनगंज-हथगाम रोड पर हटवाए कब्जे

Thu, 06 Dec 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
enchrochement drive - फोटो : enchrochement drive
विज्ञापन
हुसैनगंज से हथगाम और छिवलहा जाने वाली रोड पर बुधवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया। सरकारी जमीन पर संचालित दुकानों को हटवाने के लिए सदर तहसीलदार विदुषी सिंह जेसीबी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। यहां तीन दिन पूर्व ही व्यापारियों को नोटिस दे दी गई थी।  
विज्ञापन

तहसीलदार विदुषी सिंह हुसैनगंज से छिवलहा रोड पर बीच रोड से 35 फीट के मानक पर अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंची। तहसील प्रशासन ने तीन दिन पूर्व ही यहां की पैमाइश करा दी थी और स्थानीय लेखपाल से व्यापारियों को खुद ही अपना अतिक्रमण हटानेे के लिए नोटिस भी भेजा गया था। तीन दिन में अतिक्रमण ना हटता देख तहसीलदार  खुद ही राजस्व और पुलिस टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई। उन्होंने रोड पर लगी डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानें जेसीबी से गिरवा दीं। तहसीलदार की सख्ती और जेसीबी की रफ्तार देख व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया और बड़े पैमाने पर लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे। तहसीलदार ने स्थानीय लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
इनसेट
अभियान रुकवाने को अधिवक्ताओं ने सभी दलों के जिलाध्यक्षों को सौंपे ज्ञापन
शहर के अंदर की गलियो में अतिक्रमण अभियान शुरू होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को ज्ञापन दिया है। जिस पर साध्वी ने इस संबंध में शीघ्र ही सीएम से मुलाकात कर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया है। इसी क्रम में कर अधिवक्ता संस्थान की ओर से सभी दलों के जिलाध्यक्षों को अतिक्रमण अभियान रुकवाने के लिए ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देने में अधिवक्ता श्रवण गौढ़, राजीव अग्रवाल, सुधाकर अवस्थी, प्रशांत श्रीवास्तव, रवि त्रिवेदी, राजेश सिंह भदौरिया, प्रवीण अवस्थी, मनीष मिश्रा और प्रशांत श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में आए दुकानदार नारायण कुमार का कहना है कि गरीब परिवार से हैं। हमारे पास कोई जमीन नहीं थी, इसलिए सड़क किनारे दुकान लगाकर परिवार पाल रहे थे। अब आमदनी का यह जरिया भी चला गया और सरकारी मानक के चक्कर में हम बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

 
 
 अतिक्रमण करने वाले 30 लोगों को नोटिस  
खागा। राजस्व विभाग ने 30 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी की है। यह लोग नगर पंचायत के खलिहान व तालाब की जमीन पर अवैध मकान बनाए हुए हैं। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया है। तहसीलदार चंद्रशेखर यादव ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन को नोटिस देकर अतिक्रमण करने वाले से तामीला करने के निर्देश दिए गए हैं। पडऱी तालाब के दो बीघा रकबा में छह मकान बने हैं। डेढ़ बीघा खलिहान की जमीन में 10 मकान बने हैं। कोतवाली के पीछे 17 बिसवा में छह मकान, विजयनगर मुहल्ला के तालाब की जमीन आठ मकान बने हैं। इन लोगों के खिलाफ नोटिस भेजी गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें