फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी का स्टट्स लगाने के विरोध पर पति को मारी गोली

Sun, 02 Jul 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक ने अपने साथी के साथ की घटना
विज्ञापन

- छर्रे लगने से युवक की हालत खतरे से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। व्हाट्सएप स्टेटस में पत्नी का फोटो लगाने और छेड़खानी के विरोध पर पति को शनिवार शाम युवक ने गोली मार दी। घटना में पति घायल हो गया। गोली मारने वाला युवक अपने साथी के साथ भाग निकला। पुलिस ने घायल को हरदों सीएचसी मं भर्ती कराया। वहां से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के मिहुआपुर मजरे रायपुर भसरौल निवासी एक युवक ने गांव के रहने वाले एक युवक की पत्नी का फोटो खींचकर अपने व्हाट्सएप के स्टेटस लगाया था। इसका पता लगने पर विनोद ने युवक से नाराजगी जताई थी। युवक की पत्नी शनिवार शाम को बाजार गई। वहां युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

महिला ने घर लौटकर पति को आपबीती बताई। गुस्से में पति युवक से मिलने थुरियानी चौराहे पहुंचा। चौराहे पर युवक अपने साथी के साथ मौजूद था। पति और आरोपी के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान महिला के पति पर युवक ने तमंचा कनपटी में तानकर तोली चला दी।
विज्ञापन

छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गोली मारने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर सीएचसी पहुंची। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें