फतेहपुर। सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उन्नाव जिला बिहार थाने के गोबहरा निवासी राजवती ने बताया कि पति छोटेलाल (60) उमरगहना गांव स्थित भट्ठे में मजदूरी करते थे। बाइक सवार की टक्कर से 26 मई को घायल हुए थे। उनकी 25 जून की इलाज दौरान मौत हो गई। राजवती ने पति की मौत का मुकदमा शनिवार को दर्ज कराया है। संवाद